👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रदेश सरकार कक्षा बारहवीं तक के सरकारी स्कूलों की सुविधाएं कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर विकसित कर रही है. इसी क्रम में 25 जून तक माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों को वाईफाई सुविधा से लैस किया जाएगा. इसके लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है. इंटरनेट की सुविधा से छात्रों को हाईटेक बनाया जाएगा जिससे वह तकनीक से रूबरू हो सके और देश विदेश में चल रही है एक्टिविटी में हिस्सा ले सकें. स्मार्ट क्लासरूम, गणित, विज्ञान आदि लैब विकसित की जा रही है जिसका मकसद छात्रों का विकास करना है. साथ ही विषम परिस्थितियों में भी छात्र पढ़ाई से वंचित ना रहे. जुलाई से छात्रों को इंटरनेट सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509























