एक पखवाड़ा तक चले आपरेशन पाताल के तहत पकड़ी 6 तमंचा फैक्ट्री










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के 9 थानों की पुलिस द्वारा एक पखवाड़ा तक चलाए गए आपरेशन पाताल के तहत पुलिस ने 6 शस्त्र फैक्ट्रियां का खुलासा कर 118 अवैध तमंचे, 67 कारतूस तथा एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सहित 6 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंगलवार को हापुड़ मुख्यालय पर बताया कि जनपद हापुड़ के तीन पुलिस सर्किल के अंतर्गत 9 थानों की पुलिस ने 15 मई से 30 मई तक अवैध शस्त्रों के धंधेबाजों, वांछित अपराधियों के विरुद्ध एक आपरेशन पाताल अभियान चलाया जिसके अंतर्गत पुलिस को भारी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के तहत 36 मुकद्दमे दर्ज किए गए जिसमें 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सहित 6 इनामी बदमाश, 79 वांछित आरोपी, 47 वारंटी, दबोचे गए। आपरेशन पाताल के तहत 6 शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ कर 118 तमंचे तथा 67 कारतूस बरामद किए गए।

आपरेशन पाताल जनपद हापुड़ के थाना धौलाना, पिलखुवा, हाफिजपुर, हापुड़ नगर, हापुड़ देहात, बाबूगढ़, सिम्भावली, गढ़मुक्तेश्वर व बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा चलाया गया।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!