हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने मंगलवार को 22 वाहनों की नीलामी 6 लाख 55 हजार रुपए में की। नीलाम किए गए वाहनों में 19 तीन व चार पहिया वाले वाहन तथा तीन दुपहिए वाहन है। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना धौलाना परिसर में वर्ष 1989-2019 तक के अभियोगों से सम्बंधित लम्बित माल व लावारिस तथा सीज शुदा सहित 22 वाहनों का निस्तारण किया गया, जिनकी बोली 6 लाख 55 हजार रुपए लगाई गई।

























