हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी में कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धांतों से जुड़े मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किए। छात्राओं ने वुडन बोर्ड के मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था । उन्होंने सभी कक्षा के विद्यार्थियों के प्रारूपों की सराहना की। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, विभिन्न ऋतुओं, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और मशीनों के बारे में मॉडल प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पारुल शर्मा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया साथ ही उन्होंने अध्यापिका और अध्यापकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
बच्चों के लिए लग रहा है Summer Camp (Kids Fun Fest 2): 9068536083

































