हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): ओबीसी विभाग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गुलफाम कुरैशी मंगलवार को एडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने दिल्ली गेट स्थित हमीद कन्या पाठशाला स्कूल की जर्जर अवस्था में होने से अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यान को एक ज्ञापन से अवगत कराया। गुलफाम ने कहा हैं कि दिल्ली गेट पर हमीद कन्या पाठशाला स्कूल हैं जो काफी जर्जर अवस्था में हैं। उस स्कूल की दीवारें भी कच्ची मिट्टी से ईटो के सहारे खड़ी की गई हैं। जिस कारण स्कूल के गिरने का खतरा दिन प्रतिदिन मंडरा रहा हैं और कभी भी आने जाने वाले लोगों पर गिर सकता है जिससे लोगों के जान माल की भारी क्षति हो सकती हैं। उन्होंने कहा हैं कि गली में छोटे छोटे बच्चे भी खेलते हैं। स्कूल के जर्जर अवस्था में होने से गली मोहल्ले में खेलने कूदने वाले छोटे छोटे बच्चों की जान का खतरा भी बना हुआ हैं। गुलफाम कुरैशी ने एडीएम से अनुरोध किया हैं कि जल्द से जल्द जर्जर स्कूल को गिराकर नया स्कूल बनाया जाएं। जिससे बच्चे उस स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर सकें। एडीएम ने आश्वासन दिलाया हैं कि जल्द ही इस विषय में कार्यवाही की जायेगी।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































