👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक ऐसे हथियार सप्लायर्स को शनिवार को रात धर दबोचा जो जनपद बुलंदशहर के गांव बुगरासी से तमंचे लेकर किसी को सप्लाई करने आया था। पुलिस ने हथियार सप्लायर्स के कब्जे से 9 तमंचे व 4 कारतूस बरामद किए है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ पुलिस सेहल चौराहा के पास शनिवार को रात गश्त कर रही थी कि संदिग्ध व्यक्ति की पुलिस ने तलाशी ली और उसके कब्जे से 9 तमंचे व 4 कारतूस बरामद किए है। आरोपी जनपद बुलंदशहर के गांव बुगरासी का नावेद है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नावेद अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों से तमंचे खरीद कर गुंडों को 4-5 हजार रुपए में सप्लाई करता था।
































