👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सलाई में शुक्रवार को एक गाय जोहड़ में फंस गई जिसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. लगभग एक घंटे बाद ग्रामीणों को सफलता हाथ लगी और गाय बाहर आ गई.
बता दें कि हापुड़ के पास के गांव सलाई में एक गाय अचानक जोहड़ में फंस गई. मौके पर मौजूद ग्रामीणों की नजर जोहड़ में फंसी हुई गाय पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीण वसीम चौधरी, परवेज, हाफिज उम्मेद आदि मौके पर पहुंचे और रस्सी, सीढ़ी के सहयोग से गाय का रेस्क्यू किया. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सफलता हासिल की और गाय को बाहर निकाला जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.
































