👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश अनुसार मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह के द्वारा ग्राम कंदौला में खेल के मैदान में निरीक्षण किया गया जहां वृक्षारोपण आदि का कार्य देखा गया। इस दौरान दो श्रमिक तारा और लक्ष्मी कार्यरत थे। दोनों के पास मनरेगा का जॉब कार्ड मिला। जॉब कार्ड में हाजिरी भरी हुई थी। कार्य स्थल में मजदूरों के लिए सुविधा सही पाई गई।
इसके पश्चात तिसौली खेड़ा में चयनित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। इसका चयन करके वर्क आईडी बन गई है एवम एस्टिमेट भी बन गया है। खंड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया की इसका सुंदरीकरण का कार्य क्षेत्र पंचायत से किया जाएगा। उन्होंने गड्ढों की संख्या भी देखी। गड्ढे मानक के अनुसार मिले।
MISS N KIDS से खरीदें EXCLUSIVE RANGE : 7017025953























