हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में कांतिप्रसाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे प्रथम श्रीमती शशिबाला मेमोरियल T-20 इनविटेशन क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को ऐ एल एम क्रिकेट क्लब के साथ मैच खेलते हुए 36 रनों से शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।हापुड़ बार के कप्तान दिनेश सैनी नें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।हापुड़ बार के ओपनर बल्लेबाजों अक्षय चौधरी व मुज़म्मिल अंसारी नें 13 ओवर में 128 रनों की पार्टनरशिप कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी।मुज़म्मिल अंसारी नें शानदार 86 रन व अक्षय चौधरी नें 50 रन बनाए।हापुड़ बार की टीम नें 20 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए।ए एल एम क्लब की तरफ से आर्यन वत्स नें 2,दौलत राम 3 व शकील नें 2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए एल एम क्लब की टीम 17 ओवर में केवल 149 रन बना कर आउट हो गयी,इस प्रकार हापुड़ बार नें 36 रनों से शानदार जीत दर्ज की।हापुड़ बार की तरफ से अक्षय चौधरी नें 3,आशु 2,उमर 1,अभिजीत 2 व परवेज़ नें 1 विकेट लिया।अक्षय चौधरी को शानदार हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस अवसर पर हापुड़ बार की टीम के संरक्षक अजय पंवार व हापुड़ बार के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार सैनी मौजूद रहे ।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























