👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित चितौली रोड पर सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है. खस्ताहाल सड़क पर जलभराव के बीच एक महिला का मोबाइल फोन और पर्स गिर गया. इसके बाद महिला और उसके साथ आया व्यक्ति मोबाइल और डॉक्यूमेंट को तलाशने लगे.
बता दें कि हापुड़ में हुई बारिश से चितौली रोड पर पानी भर गया है. सड़क पर गड्ढे होने की वजह से यातायात में और ज्यादा परेशानी आ रही है. जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होने की वजह से अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. बता दें कि चितौली रोड पर रजिस्ट्री कार्यालय होने की वजह से सैकड़ों लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता है लेकिन बाईपास के पास मौजूद यह सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है.


























