👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पिछले दो वर्षों में 26 ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं जहां पॉक्सो एक्ट को वादियों ने एक हथियार बनाकर गलत तरीके से इस्तेमाल किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची. न्यायालय में सुनवाई के दौरान दूध का दूध और पानी का पानी हो गया जहां न्यायालय ने 26 वादियों पर तीन लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. आपसी रंजिश और निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिए पोक्सो का सहारा लिया गया जिनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया है.
MISS N KIDS से खरीदें EXCLUSIVE RANGE : 7017025953




















