हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने फूलडी नहर से एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 11 हजार 810 रुपए, एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। यह बदमाश रविवार को गढ़ पुलिस और दो बदमाशों का सशस्त्र मुठभेड़ मे बचकर भाग निकला था ।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस फूलडी नहर पर गश्त कर रही थी कि एक बदमाश को पुलिस ने घर दबोचा। पकड़ा गया बदमाश थाना बहादुरगढ़ के लुहारी का इमामुददीन है। यह बदमाश बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई एक लूट के मामले में वांछित चल रहा था । आरोपी पर जनपद हापुड, बुलंदशहर व अमरोहा में अनेक मुकद्दमे चल रहे है।
बता दें कि इमामुद्दीन अपने भाई इकराम के साथ रविवार को कहीं जा रहा था कि गढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई । इमामुददीन तो भाग निकला, परन्तु इकराम गोली लगने से घायल हो गया।
अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225

































