👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : ब्रेनवेव्स क्रिकेट एकेडमी और बीआर क्रिकेट एकेडमी के बीच हुए मैच में ब्रेनवेव्स क्रिकेट एकेडमी ने 44 रनों से बीआर क्रिकेट एकेडमी को मात दे दी. बीआर एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इसके बाद ब्रेनवेव्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 181 रन बनाए और 182 का लक्ष्य रखा. इस दौरान पृथ्वी चौहान ने 91 रन बनाए. बीआर क्रिकेट एकेडमी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 138 रन पर ही सिमट गई और ब्रेनवेव्स क्रिकेट एकेडमी ने मैच अपने नाम कर लिया जिसके बाद खिलाड़ी पृथ्वी चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























