हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव असौड़ा में शनिवार को हापुड़ इकाई अधिवक्ता परिषद द्वारा अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश संगठनात्मक योजना बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान मेरठ और ब्रज प्रांतों के करीब 25 जिलों से आए अध्यक्ष, महामंत्री और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. उत्तर प्रदेश अधिवक्ता परिषद के ब्रज और मेरठ प्रांत की यह संयुक्त बैठक आयोजित हुई जहां अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें. इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय स्तर से लेकर तहसील स्तर तक गठन होने के साथ-साथ उनकी कार्यशैली पर भी विचार विमर्श किया गया जिसमें अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट सतपाल सिंह तोमर, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ भरत कुमार, एडवोकेट विवेक गर्ग, एडवोकेट मनीष वर्मा, एडवोकेट संजय कंसल, एडवोकेट तुषार शर्मा आदि उपस्थित रहे.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































