हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के देहली गेट पर अवैध बूचड़खाने में बुधवार की सुबह अधिकारियों ने छापा मारा था. जहां अवैध पशु कटान का धंधा किया जा रहा था. मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो चुकी है. हापुड़ सदर एसडीम दिग्विजय सिंह मामले की जांच करेंगे. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ऐसे में संबंधित और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है.
ज्ञात हो कि बुधवार को दिल्ली गेट पर एक मकान में अधिकारियों ने अवैध पशुओं के कटान को पकड़ा था. इस दौरान पुलिस पड़ोस के मकान में सीढ़ी लगाकर अवैध बूचड़खाने में दाखिल हुई थी जहां मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था. वहीं मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू होने से कई रहस्यों से पर्दा उठेगा.
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739



























