हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को वकीलों पर अपर मुख्य सचिव द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और टिप्पणी के विरोध में एक ज्ञापन हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह को सौंपा. इस दौरान हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत चौधरी, सचिव रविंद्र सिंह निमेष, पवन, भीम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे.
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि वकीलों पर अपर मुख्य सचिव द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय है जिसके विरोध में उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने विशेष सचिव द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया था और चक्का जाम कर दिया था. अधिवक्ताओं का कहना है कि लगातार की जा रही है टिप्पणियां अमर्यादित है जिसका वह विरोध करते रहेंगे.




























