करंट से झुलसे लाइनमैन की दिल्ली में मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा में आठ मई को करंट से झुलसे लाइनमैन की शनिवार की सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों ने विभाग पर कोई सहायता ना करने का आरोप लगाया. मृतक लाइनमैन का शव शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे हापुड़ लाया जाएगा.
बता दें कि आठ मई को मतनौरा में किसानों ने विद्युत आपूर्ति ठप होने की शिकायत की जिसके बाद लाइनमैन श्री राम ने प्रभावित आपूर्ति की सप्लाई को ठीक करने के लिए दत्तियाना बिजली घर से शटडाउन ले लिया और अपने बेटे अमन को विद्युत आपूर्ति चालू करने के लिए पोल पर चढ़ा दिया. जैसे ही अमन ने विद्युत सप्लाई करने का काम शुरू किया वह करंट की चपेट में आ गया. अमन इस दौरान झुलस कर नीचे आ पड़ा और उसे मेरठ में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए घायल को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया. दिल्ली के एक अस्पताल में शनिवार की सुबह अमन ने दम तोड़ दिया. परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है जिन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!