हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यदि आप कटिया डालकर बिजली चोरी कर ऐसी की ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं तो आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जा सकता है. कटिया डालकर चोरी करने वाले जरा सावधान हो जाएं. जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक्सएन के पी पुरी ने बताया कि लाइन लॉस की शिकायत मिलने के चलते विद्युत विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. शुक्रवार की सुबह विद्युत विभाग की टीम ने गढ़ के झड़ीना और हैदरपुर में रेड की जहां 15 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए जिनके खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की है. रेड को जारी रखते हुए बिजली विभाग की टीम जब सिंभावली पहुंची तो यहां भी जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया और एक बकायदार पर भी कार्रवाई की गई जिसपर 52 हजार रुपए बकाया था. बिजली विभाग की इस कार्रवाई से गढ़ में हड़कंप मचा रहा. लगातार मिल रही बिजली चोरी की शिकायत के बाद विभाग ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























