हापुड़, सीमन : नोएडा के थाना बिसरख पुलिस हापुड़ के एक सर्राफ के बेटे को चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में सोमवार की रात हिरासत में लिए हुए। आरोपी को निर्दोष साबित करने में जुटे हापुड़ के कुछ व्यापारियों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब बिसरख पुलिस ने आरोपी को छोडऩे से इंकार कर दिया।
सूत्रों के अनुसार बिसरख थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी के जेवरात हापुड़ के एक ज्वैलरी व्यापारी ने खरीदे थे। पुलिस ने सोमवार की रात व मंगलवार की शाम को हापुड़ के व्यापारी के खारी कुआं के आवास पर छापा मारा और बेटे को हिरासत में लेकर चली गई। बताते हैं कि व्यापारी ने चोरी के माल को गला दिया। पुलिस माल बरामद करने में जुटी है।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, AC, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

























