हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को मासिक बैठक का आयोजन किया जिसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. भारतीय अराजनैतिक की इस बैठक में दिनेश खेड़ा, रफीक खान, जीते चौहान, श्यामसुंदर त्यागी आदि उपस्थित रहे.
बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया जिनमें से बेसहारा पशुओं द्वारा किसानों की फसल उजाड़ने का मामला भी ज़ोर शोर से उठाया गया. किसानों ने कहा कि बेसहारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए. साथ ही दोनों चीनी मिलों से समझौते के आधार पर सभी गन्ना किसानों को अपने खेत से जरूरत के लिए मिट्टी उठाने पर परेशान न किया जाए. वहीं और भी कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया.
चैंपियन बनने के बाद लौटी बिटिया की आंखों से निकले खुशी के आंसू
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव रसूलाबाद नानपुर की रहने वाली बिटिया निधि मोरल ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित अंडर 17…
Read more






















