हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : स्वाधीनता संग्राम की 165 वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को आयोजित शहीद स्मरण समारोह में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रा सरस्वती जी व कल्कि पीठाधीरश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन के पहुंचने पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था समारोह के पदाधिकारियों व नगर के प्रतिष्ठित लोगों ने भव्य स्वागत किया।
आचार्य प्रमोद कृष्णन ने शहीदों का स्मरण करते हुए कहा कि शहीद की याद में गेट बनाना, चित्र पर माल्यार्पण करना, समारोह आयोजित करना है, परंतु शहीद होना बड़ा मुश्किल काम है।






















