हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ का निवासी गोहत्यारा बुलंदशहर के गुलावठी में हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया जिसे गुलावठी पुलिस ने सीएससी गुलाठी में भर्ती कराया और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
बता दें कि हापुड़ जनपद के गांव में देहपा निवासी जमील फिलहाल हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में रह रहा था जो कि शनिवार की रात गुलावठी में अपने पांच साथियों के साथ गौहत्या की घटना को अंजाम देने वाला था. मौके पर पहुंची पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई जिसमें जमील गोली लगने से घायल हो गया. वहीं जमील के साथी मौका पाकर फरार हो गए. पुलिस ने फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है.
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739
























