हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 10 मई को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के 165 वीं बरसी पर आयोजित महा रक्तदान शिविर व वीर बलिदानियों के परिवार को सम्मानित करने के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता की 165 वी बरसीं के उपलक्ष्य में महा रक्तदान शिविर में 165 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है
और यह लक्ष्य पूर्ण किया जायेगा।
जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति ने कहा कि रक्तदान शिविर प्रात: 8 बजे से प्रारम्भ किया जायेगा। वही महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी ने कहा कि हमारी महिला ब्रिगेड भी रक्तदान करने के लिये बहुत उत्साहित है। युवा कमांड के जिला अध्यक्ष तरूण ध्यानी ने कहा कि युवा रक्तदान शिविर ज्यादातर युवा भी बढ चढ कर हिस्सा लेने की सम्भावना है। जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि इस कार्यक्रम में अनेक किसान संगठनों के पदाधिकारियों को भी न्योता भेजा गया है और किसान संगठनों के पदाधिकारियों की आने की पूरी संभावना है।
महिला ब्रिगेड की जिला कोषाध्यक्ष पूनम उपाध्याय ने कहा कि महा रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए जो लक्ष्य रखा गया है उससे भी ज्यादा रक्तदाता रक्तदान करने की कोशिश की जा रही है।
बैठक में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला सचिव विजय वर्मा वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज त्यागी उप जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार त्यागी महिला ब्रिगेड की जिला सचिव प्राची खुल्लर जिला प्रवक्ता डाक्टर सरगम अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष नताशा त्यागी नगर अध्यक्ष संगीता चौधरी खुल्लर सदस्य निधि वर्मा आरती त्यागी समता शर्मा जब्बार चौधरी आदि प्रशासनिक सदस्य मौजूद रहे बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह ने व संचालन जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने किया।
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626

























