VIDEO: पहले डंडे से पीटा, फिर झपटे कुंडल, पीड़िता ने बताई आप बीती










हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में सोमवार को दिन निकलते ही एक महिला के कानों के कुंडल लूटने का मामला सामने आया है। खेतों से भैंसा-बग्गी पर सवार होकर चारा लेने जा रही महिला के कानों से बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल झपट लिए और लूटकर फरार हो गए। इस दौरान महिला के कानों में टांके आए हैं।
बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी तारा पत्नी ज्ञानेंद्र सोमवार को खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तारा का पीछा शुरु कर दिया। पहले तो तारा से बदमाशों ने रास्ता पूछा और उसके बाद डंडों से पिटाई कर दी। मौका पाकर दोनों कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। महिला ने काफी शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों बदमाश भागने में कामयाब रहे। इस दौरान एक बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था। लूट की सूचना मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया और सभी ने लूट का विरोध किया। बता दें कि कुंडल महिला ने कानों में पहने हुए थे जब बदमाशों ने उसे खींचा तो कान कट गए और खून बहने लगा। महिला के कानों में टांके आए हैं।

एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!