हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में योगी सरकार की सख्ती का असर नजर आ रहा है। हापुड़ के प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर में शिक्षक सवा सात बजे विद्यालय में नजर आए। प्रधानाध्यापक मूलचंद शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है और छात्रों को रोचक तरीके से पढ़ाया जा रहा है जिससे वह दिलचस्पी के साथ पढ़ाई कर सकें।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई विद्यालयों में ऐसे देखा जाता था कि शिक्षक लेट पहुंचते हैं, कई के ताले ही नहीं खुलते जिसके चलते शासन ने सख्त कदम उठाया। हापुड़ के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक अब समय से पहले ही स्कूल पहुंच रहे हैं। शनिवार को हापुड़ के प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर में भी शिक्षक समय से पहले पहुंचे। इस दौरान प्रधानाध्यापक मूलचंद शर्मा, सहायक अध्यापिका रीता सिंह, संदीप पाटिल, शिक्षा मित्र स्माइल आदि मौजूद रहे। वहीं शिक्षक कक्षा में छात्रों को पढ़ाते हुए नजर आए।


























