👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोतवाली हापुड़ पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे व चार कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ कोतवाली में तैनात दरोगा महराज सिंह निजामपुर कट के पास गश्त कर थे कि पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में जनपद मुरादबाद के थाना मछौला के गांव खुशहालपुर का सुनील भातू व थाना मछौला के बैंक कालोनी का संजय है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक देशी तमंचा व दो-दो कारतूस बरामद किए है।
Hair Transplant कराएं, गंजापन दूर भगाएं: 76682 19093





























