हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को बाइक सवार दंपति और उनके दो बच्चे हादसे का शिकार हो गए. इस दौरान दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई. मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है.
बता दें कि मामला मंगलवार का है जब एक बाइक पर सवार होकर वसीम उसकी पत्नी दानिशता, बेटी इनाया और सनाया ईद का त्यौहार मना कर स्याना से डासना जा रहे थे जैसे ही वह बाबूगढ़ के गांव सिमरोली के पास पहुंचे तो बिजली घर के सामने बाइक पर सो रही बच्ची को संभालने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो वर्षीय सनाया की आंख लग गई. इसी दौरान वसीम ने बेटी को संभालने का प्रयास किया तो बाइक डिवाइडर से जा टकराई. इस दौरान दानिशता और उसकी दोनों बेटियां घायल हो गई. मौके से गुजर रहे हापुड़ की रेलवे रोड निवासी अंकित शर्मा, सामिया गार्डन निवासी गुड्डू ने चारों को अपनी-अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया जहां दानिशता को सीएचसी जबकि दोनों बेटियों को देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दानिशता खतरे से बाहर है लेकिन दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है. एक बेटी की उम्र 2 साल जबकि एक की 3 साल है.
































