हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (भानु ) के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में एसडीएम सदर हापुड़ के कार्यालय पर किसानों की जमीन पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर हो रहे शोषण के खिलाफ सोमवार को धरना दिया। जिला अध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि ग्राम निजामपुर के जबर सिंह पुत्र रतनलाल की खाता संख्या 260 में पूर्व एसडीएम सदर द्वारा नवीन नाप कर खाता अलग करा दिया गया था । विगत दिन प्रशासन के पटवारी व कानूनगो ने किसान के खेत का डोला तोड़ दिया एवं अपना कब्जा जमा लिया जबकि किसान ने उक्त जमीन के मालिकाना हक के समस्त कागज प्रशासन के कर्मचारियों को दिखाएं लेकिन कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसान को परेशान किया जा रहा है जिस कारण से भूमि स्वामी अवसाद ग्रस्त हो गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अवैध रूप से निर्माण की गई जमीनों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है लेकिन उसके उलट प्रशासन इसकी आड़ में किसानों की जमीन पर अनैतिक बुलडोजर की कार्रवाई कर रहा है जो कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।धरने की सूचना जैसे ही एसडीएम सदर को मिली उन्होंने तत्काल मौके पर आकर किसानों की समस्याओं को सुना और तत्काल इस समस्या का संज्ञान लेते हुए इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि किसी भी किसान के साथ में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया ।इस अवसर पर भारतीय किसान युनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रधान महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका तेवतिया प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुर्जर राजवीर भाटी राधेलाल त्यागी सुधाकर त्यागी सुधीर त्यागी रवि भाटी मंजू कसाना पूनम त्यागी हरीश कसाना प्रशांत कसाना सुनील कुमार तोमर संजय त्यागी विक्रम सिंह मोनू त्यागी सुनील तोमर नितेश कसाना सुन्दर कुमार आर्य महेंद्र त्यागी आदि उपस्थित थे।
लेजर ट्रीटमेंट से हटवाए अनचाहे बाल : 7668219093























