हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोरोना के कारण कई लोगों की ज़िंदगी में बदलाव आ गया। हापुड़ के कई युवा ऐसे हैं जो अन्य जिलों, राज्यों और देशों में नौकरी कर रहे थे लेकिन कोरोना काल में वापस हापुड़ लौट आए। उन्हीं में से एक हैं यूएस रिटर्न अक्षत अग्रवाल जिन्होंने यूएसए, चाइना, दुबई समेत कई देशों में नौकरी की लेकिन स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने दूध सप्लाई का कार्य शुरु कर दिया। उनका मकसद लोगों को गाय व भैंस का शुद्ध और ताजा दूध उपलब्ध कराना है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित कली भवन निवासी 31 वर्षीय अक्षत अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल ने बैंगलोर के एक कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बी.टेक किया जिसके बाद करीब आठ साल अच्छे खासे पैकेज पर विदेश में नौकरी की। कोरोना के कारण फरवरी साल 2019 में अपनी पत्नी के साथ हापुड़ लौट आए और एक महीने पहले गव्य डेरी के नाम से दूध सप्लाई का कारोबार शुरु किया।
अक्षत सुबह चार बजे उठकर अपने कार्य में लग जाते हैं जिन्हें रात के करीब 11 बज जाते हैं। अक्षत का मानना है कि कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता। सभी काम शिद्दत के साथ किए जाते हैं। उन्हें खुशी हैं कि वह अपने परिवार के साथ हापुड़ में रह रहे हैं और ताजा दूध लोगों तक पहुंचा रहे हैं। अक्षत ने लोगों तक शुद्ध दूध पहुंचाने के उद्देश्य से यह काम शुरु किया है। अक्षत बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रहे हैं। आप भी शुद्ध दूध के लिए एक फोन पर ऑर्डर कर सकते हैं: 9068607739 पर
हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को अधिकारियों ने निरस्त कर दिया था। ऐसे में लोगों ने इन लापरवाह अधिकारियों…
Read more






















