👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ में महिलाओं को पुलिस ने जागरूक किया. मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को विमेन पावर लाइन, महिला हेल्पलाइन, सीएम हेल्पलाइन, पुलिस इमरजेंसी, चाइल्डलाइन, एंबुलेंस, स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जानकारी दी. रूबी चौधरी और अलका शर्मा ने महिलाओं को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों के बारे में बताया. साथ ही आपात स्थिति में किस तरह सूझबूझ के साथ पुलिस को सूचित किया जाए इसके बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया. महिलाओं ने इस दौरान बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बातों को रखा.
































