हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मयंक हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी पुराने मामले में जमानत तुड़वा कर जेल चले गए हैं जिनमें भूरा, आबिद और चंदन उर्फ बाबर शामिल हैं.
बता दें कि एक अप्रैल को थाना पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत किराना के थोक व्यापारी मयंक की डकैती में असफल होने पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके पिता राजीव मित्तल को चाकू मारकर घायल कर दिया था. मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिसकर्मियों की सात टीमों का गठन हुआ था और एसटीएफ नोएडा का भी सहयोग मांगा गया.
पांच अप्रैल को पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से रोहित को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद सभी बदमाशों के नाम सामने आए. छह अप्रैल को पुलिस ने उमेश, शंकर को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद हत्याकांड में सात बदमाशों के नाम प्रकाश में आए जिनमें से तीन बदमाश पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर वापस जेल चले गए.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































