हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के अंतर्गत सोमवार को बुलंदशहर रोड पर स्थित एक पैट्रोल पम्प के निकट दो कारों मे हुई भिड़ंत के परिणामस्वरुप एक दम्पत्ति की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार बरेली के दौलतपुर निवासी बलकार सिंह अपनी पत्नी गुरुवचन कौर व अन्य बलजीत सिंह, हरजीत के साथ पंजाब से बरेली लौट रहे थे। कार को फतहगढ़ का नवतेज ड्राईव कर रहा था। बुलंदशहर रोड पर पैट्रोल पम्प के पास उनकी कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई औऱ उसमे सामने से आद रही कार ने टक्कर मार दी। दो कारों में भिड़ंत के परिणामस्वरुप कारों के परखचे उड़ गए और इस हादसे में बरेली के बलकार सिंह व उनकी पत्नी गुरुवचन कौर की मौत हो गई। दूसरी कार हापुड़ से पिलखुवा की ओर जा रही थी और उसमें गांव पटना मुरादपुर के दानिश, रेहान, नईम आदि सवार थे।
अनचाहे बालों को हटाएं: +917668219093





























