रमजान माह में समस्याओं का होगा समाधान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जनपद के सभी धर्मगुरुओं के साथ रमजान माह व ईद पर्व की तैयारियों को लेकर कानून व्यवस्था की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों पर पानी, बिजली व साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। बैठक में आए हुए समस्त विकासखंडों के धर्मगुरुओं ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ग्राम पिपलेडा के मार्गो में होने वाले गड्ढे व गंदगी की भरमार है मच्छरों की भी प्रमुख समस्या है। जिलाधिकारी ने सभी धर्म गुरुओं से कहा कि आप लोगों की जो भी समस्याएं हैं वह लिखित रूप में मेरे कार्यालय में प्रस्तुत करा दी की जाए, जिनका निस्तारण समय अंतर्गत करा दिया जाएगा। जिला अधिकारी को यह भी अवगत कराया गया कि मस्जिदों में लगे लाउड स्पीकर की तेज आवाज से लोगों को समस्या होती है इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक मंदिर व मस्जिदों के लाउडस्पीकर प्रतिबंधित है। बैठक में बृजघाट में सड़क खराब की समस्या भी रखी गई और गुरुद्वारा गढ़मुक्तेश्वर में विद्युत लाइन हटवाने हेतु भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया । जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में विभागीय अधिकारी जाकर समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे । बैठक में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व संबंधी अधिकारी उपस्थित थे।

शरीर के लिए शुद्ध दूध जरूरी: 9068607739







Related Posts

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

🔊 Listen to this एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस में एक बार फिर महिला का…

Read more

हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे दो से तीन बाइकों पर सवार होकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

धौलाना के गांव में चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण

धौलाना के गांव में चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण

सपा नेता के निधन पर शोक

सपा नेता के निधन पर शोक

हापुड़ में भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी की भारी चोरी

हापुड़ में भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी की भारी चोरी

सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
error: Content is protected !!