हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए घर में रखे हजारों रुपए के चांदी के आभूषण और तीन हजार रुपए पार कर दिए. पीड़ित घर से बाहर गया हुआ था जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि मामला शुक्रवार की देर रात का है जब शमशाद रोड शफी मस्जिद के पास चोर मकान में घुस गया और घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया. मकान में घुसता हुआ चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वहीं मकान मालिक शमशाद जब शनिवार को वापस पहुंचा तो उसे मामले का पता चला जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
अनचाहे बालों को हटाएं: +917668219093
























