हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शनिवार को थाना दिवस के मौके पर हापुड़ कोतवाली में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.
इस दौरान महिला-पुरुष सभी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जिनकी समस्त समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने के आदेश दिए गए. इस दौरान क्षेत्राधिकारी ऐसन वैभव पांडे, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर दिग्विजय सिंह विभिन्न विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली समेत जनपद के विभिन्न थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादियों की फरियाद को सुना गया. बाबूगढ़ में बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार विष्ट, नायब तहसीलदार सुधाकर ने लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान केवल दो शिकायतें आई जिनका निपटारा करने के आदेश दिए गए.
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























