हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में व्यवसायिक भवनों का निर्माण मानकों के विपरीत हो रहा है जिसपर एचपीडीए के अधिकारी हाथ डालने से कतरा रहे हैं. वैसे तो प्राधिकरण के अधिकारी लगातार अवैध निर्माण, मानकों के विपरीत निर्माण, अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोज़र चला रहे हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दें रहा है.
हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर पक्काबाग चौराहे से कुछ मीटर की दूरी पर भगवती गंज के बाहर एक मोबाइल स्टोर संचालक की तीन मंजिला बिल्डिंग का अवैध निर्माण जोरो पर है जहां नियमों की अनदेखी कर निर्माण किया जा रहा है. मानकों के विपरीत हो रहे निर्माण पर शिकंजा कसने वाला कोई नहीं है. इमारत का छज्जा नियमों की अनदेखी कर रहा है. निर्माणधीन इमारत के निर्माण में भी लापरवाही बरती जा रही है.
वहीं दौयमी फाटक के पास देखा जाए तो पता चलेगा कि किस तरह यहाँ पर भी अवैध मार्किट बनाई जा रही है.























