हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंदरगढ़ी निवासी कांस्टेबल संदीप कुमार का शव एटा में फांसी के फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि इंदरगढ़ी निवासी संदीप कुमार पुत्र बसंत कुमार एटा देहात कोतवाली थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था. संदीप 2021 के बैच में भर्ती हुआ था जिसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला.शुक्रवार को जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तो उसने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिजनों को मामले की सूचना दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
अनचाहे बालों को हटाएं: +917668219093

































