हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर काफी समय से रह रहे धूधल्लियों की झोपड़ियों को हटाने के लिए पहुंचे बुलडोजर को देखकर सभी आला अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने लगे. इसके बाद अधिकारियों ने एक दिन की मोहलत दे कर धूधल्लियों को चेतावनी दी.
बता दें कि बुधवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर नगर पालिका परिषद की टीम ने पुलिस बल के साथ फ्लाईओवर के पास रह रहे धूधल्लियों की झोपड़ी को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की. इसी बीच धूधल्लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और बुलडोजर ना चलाने के लिए हाथ जोड़ने लगे. अधिकारियों ने एक दिन की चेतावनी दी और गुरुवार तक जगह खाली करने के निर्देश दिए.
बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला
🔊 Listen to this बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ से नाराज…
Read more






















