हापुड़, सीमन/अशोक, अमित (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के महिला थाने में पहुंच रहे फरियादी इन दिनों भीषण गर्मी का सामना करने को मजबूर है. पानी की व्यवस्था ना होने की वजह से फरियादियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि बढ़ते तापमान से लोग बेहद परेशान हैं. गर्मी के तेवर से सड़क पर निकलने वाले लोगों का गला 15 से 20 मिनट में सूख रहा है. ऐसे में महिला थाने पहुंच रहे फरियादियों के लिए पानी की व्यवस्था ना होने से फरियादी बेहद परेशान हो रहे हैं. यहां आने वाले फरियादियों की मांग हैं कि वाटर कूलर, वाटर जग की व्यवस्था की जाए जिससे गर्मी से राहत मिले.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























