हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना के अंतर्गत गांव देहरा में देशी शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग का मामला सामने आया है।
एक सूचना पर आबकारी निरीक्षक विकास पंवार सिंह ने गांव देहरा में स्थित देशी शराब के ठेके पर छापा मारा और ग्राहकों से पूछताछ की जिस पर पता चला कि शराब के ठेके पर एम.आर.पी से अधिक मूल्य पर शराब बेची जा रही है। थाना धौलाना में सेल्स मैन पंकज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542























