हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के अंतर्गत दो प्लाजों पर आए दिन मारपीट व झगड़े आदि की खबरें मिलती रहती है। अब कुराना टोल पर कर्मचारियों द्वारा तक कार सवार व्यक्ति के साथ मारपीट की खबर मिली है।
सुभाष विहार दिल्ली का जहीन चौहान कार द्वारा परिवारजनों के साथ कहीं जा रहा था। बुलंदशहर रोड पर स्थित कुराना टोल पर किसी बात को लेकर कर्मंचारियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि टोल कर्मियों ने डंडो से जहीन पर हमला बोल दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की तथा कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने टोल कर्मचारियों के विरुद्ध दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122























