दवा विक्रेताओं के लिए फूड लाइसेंस जरूरी










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ की एक मीटिंग खाद्य सुरक्षा विभाग के ज़िला प्रभारी पवन चौधरी व क्षेत्रीय प्रभारी पूनम चौधरी के साथ सोमवार को एसोसिएशन कार्यालय मैडिकल मार्केट में हुई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन चौधरी ने कहा की शासनादेश के अनुसार सभी मैडिकल स्टोर वालों को फ़ूड का लाइसेंस लेना अनिवार्य है जिसकी 100/- रूपये एक वर्ष की फ़ीस है अगर पाँच वर्ष का लेते हैं तो पाँच सो रूपये सरकारी फ़ीस, आधार कार्ड और अपनी मेल आईडी से स्वयं भी ओनलाईन एपलाई कर सकते हैं या साइबर कैफ़े से भी एपलाई किया जा सकता है, जिस दिन एपलाई करेंगे उसी दिन आपका लाईसेंस बन जायेगा।
हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि ज़्यादा तर मैडिकल स्टोर सदस्यों पर फ़ूड लाइसेंस है और जो कुछ सदस्य रह रहे होंगे वे भी एक सप्ताह में ले लेंगे। सभी सदस्यों ने एक सप्ताह में लाईसेंस लेने का समर्थन किया।
हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन के ज़िला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा का शनिवार को हृदय गति रूकने से देहांत हो गया जिस पर सभी ने दुख व्यक्त किया।
सतीश शर्मा, राकेश गुप्ता, ब्रजभूषण अग्रवाल, योगेश शर्मा, नितिन चुग, विकास चुग, जयबिन्दर गुर्जर ,सीएल शर्मा ,रामपाल शर्मा, राजीव गुडलक सतीश सैनी, प्रवेश कुमार ,प्रदीप कुमार परवेज़ आलम रासिद अली बालाजी दिपेश राजेंद्र कुमार अजय शर्मा सोनू बजाज नरेश कुमार सन्तोष सर्जिकल आदि उपस्थित रहे







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!