👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी किया जिसके तहत हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, लखनऊ समेत एनसीआर के सभी जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य हो गया हैं। बता दें कि कोविड के मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़ रही हैं। एनसीआर के जनपदों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, और लखनऊ समेत सभी जिलों में मास्क पहनना तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122























