हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक कार चालक की लापरवाही सामने आई है जहां गाड़ी में डीजल डलवाते समय कार चालक ने बिना देखे ही गाड़ी को स्टार्ट कर चला दिया जिससे गाड़ी में लगी डीजल की नोजल बाहर गिर गई. राहत की बात यह रही कि इस दौरान डीजल गाड़ी में डल चुका था वरना सड़क पर डीजल बिखर जाता और एक बड़ा हादसा हो सकता था. आपको यह भी बता दें कि इस तरह के कई मामलों में भयंकर हादसे भी हुए हैं जिसमें कई पेट्रोल पंप आग की चपेट में आ चुके हैं.
बता दें कि मामला सोमवार की सुबह का है जब एक हापुड़ नंबर गाड़ी जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के लिए पहुंची. पेट्रोल पंप कर्मी ने गाड़ी में डीजल डालने के लिए उसमें नौजल लगा दी और दूसरे कार चालक से पम्पकर्मी पैसे लेने के लिए चला गया. इसी बीच कार चालक ने मौका पाकर गाड़ी को स्टार्ट कर दिया और वहां से चुपचाप खिसक लिया जिसके बाद नोजल गाड़ी से निकलकर बाहर आ गई. कार चालक चुपचाप निकल लिया. पेट्रोल पंप कर्मी जब कार के पीछे भागा तब तक वह निकल चुका था जिसके बाद मालिक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया.
पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी से संपर्क किया और पेट्रोल पंप कर्मी के 2500 रुपए का भुगतान कराया. साथ ही कार चालक द्वारा भविष्य में ऐसा ना करने की सख्त चेतावनी भी दी.
































