हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बहादुरगढ़ के अंतर्गत दहेज को लेकर उत्पीड़न का एक ऐसा मामला सामने आया है कि दहेज में दो लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बहू को त्याग दिया। पुलिस के अनुसार थाना बहादुरगढ़ के गांव ढोलपुर की एक बेटी की शादी गांव सपनावत के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि विवाहिता से ससुरालिए दहेज में दो लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर बहू के साथ मारपीट और उत्पीड़न करते थे आखिरकार विवाहिता ने ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























