हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस एस वी कालेज हापुड़ के भौतिक विज्ञान विभाग में बुधवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि चावल की भूसी की राख से ग्राफीन ऑक्साइड का संश्लेषण कराकर किसी युक्ति की भंडारण क्षमता बढाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि चावल की भूसी भंडारण हेतु अत्यंत लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा की भौतिक विज्ञान विषय में अनेक शोध के अवसर उपलब्ध हैं, छात्र शोध कार्य करके भविष्य के लिए अपना कैरियर बना सकते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस संबंध मे किए जा रहे शोध कार्य सराहनीय है।
इस अवसर पर भौतिकी विभाग के डॉक्टर ऋषि पाल सिंह, डॉक्टर सत्येंद्र पाल सिंह, डॉक्टर सुबोध कुमार शर्मा, डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर अनुराग भटनागर,डाॅ निधि बाना द्वारा डॉक्टर संजीव शर्मा जी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर लक्ष्मण सिंह गौतम, डॉक्टर रानी तिवारी डॉ गौरव शर्मा प्रीति अनिरुद्ध अमन तथा भौतिक विभाग के शोध,परास्नातक एवं स्नातक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
डॉ. अम्बेडकर स्कूल की ओर से सभी को डॉ. अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं






























