हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर के राशन डीलर अरुण सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गांव के ही एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करने के आरोप में हाफिजपुर पुलिस ने अरुण सिंह के खिलाफ धारा 151 में चालान कर दिया जहां से एसडीएम कोर्ट में पेश होने के बाद आरोपी राशन डीलर को जेल भेज दिया गया जो बाहर आने के लिए तरस रहा है। वहीं एसडीएम सदर हापुड़ ने राशन डीलर के खिलाफ लोगों को कम राशन देने के मामले में जांच की गति को बढ़ा दिया है।
काफी समय से मिल रही थी शिकायत:
बता दें कि कुछ समय पहले भी शिकायत मिली थी कि महमूदपुर में राशन डीलर ग्रामीणों को कम राशन दे रहा है जिसके बाद एआरओ जगन्नाथ राणा भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। इस दौरान एआरओ राशन डीलर के साथ एक घर में मिले जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और दोनों की मिलीभगत का आरोप लगाया। वहीं मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ा और जांच शुरु हुई। एआरओ जगन्नाथ राणा एक बार फिर जांच के लिए पहुंचे लेकिन उसके अगले दिन ही एसडीएम दिग्विजय सिंह ने राशन डीलर के यहां छापा मार दिया। इस दौरान कई अनियमिमताए मिली और राशन डीलर को नोटिस जारी किया गया।
विरोध करने पर की हाथापाई:
राशन डीलर इसी बीच अपने खिलाफ उठ रही आवाज का शोर सुन नहीं पाया और एक उसने एक व्यक्ति पर हाथ उठा दिया। राशन कम देने का विरोध कर रहे एक ग्रामीण से राशन डीलर अरुण सिंह ने हाथापाई कर दी जिसके खिलाफ ग्रामीण थाने पहुंचा और पुलिस ने 151 का चालान कर कार्रवाई कर दी। एसडीएम कोर्ट में आरोपी को रविवार को पेश किया गया जहां से उसकी जमानत रद्द हो गई और राशन डीलर को जेल भेज दिया गया।
एक अधिकारी की भूमिका जांच के दायरे में:
वहीं बताते चलें कि मामले में एक अधिकारी की भूमिका भी शक के घेरे में हैं जिसे देखते हुए वह अधिकारी छुट्टी पर चला गया है। बताते चलें कि पहले भी इस अधिकारी ने ग्रामीणों के आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया था और इस बार ढिलाई बरती गई।
किसे सप्लाई होने वाला था राशन?
जिस समय खाद्यान के स्टॉक रुम का ताला तोड़ा गया। उस समय पाया गया कि राशन सरकारी कट्टों में नहीं बल्कि प्लास्टिक के पीले कट्टे में रखा था। इसमे कोई दो राय नहीं है कि गरीब का निवाला कुछ लोग डकारने की तैयारी में थे।
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739

































