👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में नवरात्रें के छठे दिन चंडी मैय्या की पालकी यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई जहां भक्तों ने बड़ी संख्या में मा चंडी जी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मां को अपने द्वार पर पाकर भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस अवसर पर चंडी मैय्या की जय के उद्घोष से क्षेत्र गूंज उठा। बता दें कि गुरुवार भोर में चंडी जी की पालकी यात्रा मंदिर से प्रारम्भ हुई जिसके बाद हापुड़ की शिवपुरी, हरमिलाप मंदिर से होते हुए चंदिर मंदिर पहुंची जहां पालकी यात्रा ने विश्राम किया। इस दौरान महंत रविंद्र पौपट, अखिल अग्रवाल, महेश ट्याला, विनीत, मनु गर्ग, अनुज आदि उपस्थित रहे।






























