👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला कस्तूरबा बालिका विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं डीईओ खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने औचक निरीक्षण भी किया जिसमें चौकीदार अनुपस्थित मिला। इस दौरान शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
वहीं स्कूल चलो अभियान के तहत छात्रों ने रैली में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अर्चना त्यागी, मीनाक्षी मलिक, अंजू शर्मा, लीना शर्मा, रोहिणी, तरुननम. सरोज आदि मौजूद रहे।






























