हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के गांव हरनाथपुर कोटा में छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने पत्थरबाजी शुरु करदी जिस कारण एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 6 आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार गांव हरनाथपुर कोटा में असामाजिक तत्व गांव में आती-जाती महिलाओं पर छींटाकशी करते थे जिसका एक पक्ष विरोध करता था। आरोप है कि गुस्साए आरोपियों व पीड़ित पक्ष के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट। गुस्साए एक पक्ष ने पत्थर बाजी कर दी जिसमें राजकुमार, ओमवीर, धर्मी व सचिन घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र व गणेश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























